
पौड़ी से कुलदीप बिष्ट
आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बी जी आर परिसर पौड़ी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रोफेसर प्रभाकर बडोनी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शोध और समकालीन अध्ययनों को केंद्र में रखकर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगभग 500 विद्यार्थियों और आसपास के क्षेत्र वासियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। इस पुस्तक प्रदर्शनी में लगभग 100 प्रकाशकों ने अपनी पुस्तकों के स्टाल लगाए। विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. एम एस राणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य है विद्यार्थियों और सामान्य जन का अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करना उन्होंने बताया कि हालांकि भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत होने से नेटवर्क प्रभावित होते हैं लेकिन हमें प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से अध्ययन करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्री पवन बिष्ट प्रभारी पुस्तकालय पौड़ी परिसर ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है विद्यार्थियों का पठन-पाठन में अभिरुचि उत्पन्न करना है। इस उद्देश्य से यह प्रदर्शनी बहुउद्देशीय है। इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश काला चेयरमैन पुस्तकालय पौड़ी परिसर पुणे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा इस प्रकार का आयोजन पौड़ी परिसर में पहली बार किया गया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। जिसका लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। इस अवसर पर पौड़ी परिसर के शिक्षक्गण प्रो राजेश डंगवाल, डॉ गुप्ता, प्रो एके डोबरियाल सहित अन्य कई वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके सफल आयोजन में पुस्तकालय कर्मियों में चंद्र भंडारी, विवेक मेवाड़ सुभाष भट्ट, रोशन रावत, मधु, मनीषा माहेश्वरी, बबली रावत, ज्योति मेवाड़, सरस्वती, हरीश घिल्डियाल और सरस्वती आदि ने सहयोग किया।








