

दिसंबर का महीना खत्म होते होते प्रदेश में शीतलहर बढ़ रही है , ठंड का प्रकोप तो इतना है कि लोग शाम होने के बाद घर से निकलना बंद कर चुके हैं , लेकिन रैन बसेरों में रह रहे लोग ठंड की मार झेल रहे हैं। और इसी को ध्यान में रखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घंटाघर के आसपास के रैन बसेरों का जायजा लेने पहुंचे साथ ही उनके द्वारा लोगों में कंबल भी वितरित किए गए, इस ठंड के मौसम में किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों के लिए अलाव जलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।











