

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के ख़िलाफ़ देहरादून पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर दिया है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने 21 दिसंबर को अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और डालनवाला थाने के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे, यही नहीं उन्होंने बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया था। जिसमे वो थाने में नज़र आ रहे हैं और खुद का साथ ही प्रभारी का एल्कोमीटर से जांच करने की मांग कर रहे हैं। वहीं ये पूरा मामला कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे से जुड़ा हुआ है। जहां पर चैंपियन ने बताया कि देर रात उनके बेटे के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था।
वहीं अब इस मामले में डालनवाला पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के मामले में मुक़दमा दर्ज कर दिया है।

वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना पक्ष रखा है।
उन्होंने कहां है की सच्चाई छिपती नही है, उत्तराखंड पुलिस की तारीफ करते उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस बहुत अच्छा काम करती है डीजीपी साथ ही देहरादून एसएसपी सच्चे और ईमानदार अधिकारी हैं। लेकिन एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस सही से निष्पक्ष जांच नहीं करती तो मैं हाईकोर्ट और केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी के पास जाने के लिए भी मैं तैयार हूं- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन








