
पौड़ी से कुलदीप

पौड़ी जिले में बिना सृजित पद के ही संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालयों में कार्य कर रहे 16 शिक्षको के मानदेय पर अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने रोक लगा दी है दरअसल ये शिक्षक पिछले लंबे समय से ही सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालयों में बिना सृजित पदों के कार्य कर पूर्व शासनादेश के आधार पर मानदेय ले रहे थे लेकिन अब शासन और निदेशक संस्कृत शिक्षा द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों दिए गए कि वे अपने अपने जिले में ऐसे शिक्षको के मानदेय पर रोक लगा दी जो की बिना पद सृजित के ही कार्य कर रहे हैं ऐसे न करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के वेतन से इसकी वसूली की जानी थी ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से जिले में सहायता प्राप्त संस्कृत शिक्षक का विवरण मांगा और इसकी जांच करवाई तो ज्ञात हुवा कि जिले में 17 शिक्षकों में से महज 1 ही शिक्षक सृजित पद पर कार्य करता हुआ पाया गया जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज ने बिना सृजित पदों के कार्य करने वाले 16 शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी गई है। l










