
पौड़ी से कुलदीप
पौड़ी से श्रीनगर जा रही एक बस की मल्ली के पास कार के साथ भिडंत हो गई। जिसके कारण बस सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए पुलिसबल रवाना हो गया। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पौड़ी से श्रीनगर जा रही बस की एक कार के साथ भिडंत हो गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर राहत बचाव काम किया जा रहा है।
https://youtube.com/shorts/zEkKX2K0nBA?feature=share








