
रुड़की से वीरेंद्र चौधरी
रुड़की में एक ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि दमकल विभाग को कई जगहों से गाड़ियां बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड स्थित काशीपुरी में अमित बंसल की ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री है, आज सुबह7 बजेफैक्ट्री में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, वही किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी, जिस पर दमकल विभाग को रूड़की, भगवानपुर, मंगलौर, और लक्सर से कई गाड़ियां बुलानी पड़ी, जिसके बाद टीम ने सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया है, वही फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान बताया गया है।
https://youtu.be/b-c1TZqRQCM








