
रुड़की
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रूड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी की, इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में देश और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं जी 20 का प्रतिनिधित्व देश को मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत दब्बू भारत था लेकिन मोदी के आने के बाद विश्व में नई पहचान मिली है। बता दें कि रुड़की के नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवन दीप आश्रम में संचालित जीवन दीप एकेडमी गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल गुरुकुलम का पूजा अर्चना कर एवम फीता काटकर उद्घाटन किया, कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने सिक्किम की टोपी एवम शॉल पहनाकर सीएम का स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आकर बड़े आनंद की अनुभूति हुई है, उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे, उन्होंने कहा संत सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं इसका उदाहरण स्वामी यतींद्रानंद द्वारा खोला गया विधालय हैं, यहां सामान्य परिवार एवम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है और वह इसकी सराहना करते हैं, उन्होंने कहा ऐसा विश्वास है कि यहां के बच्चे देश विदेश में क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि जिस क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र ने नेता बन जाओ, जहां भी कार्य करो वहां का नेतृत्व करो। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य हो रहा है, आज शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में नई क्रांति के साथ कार्य हो रहा हैं, नई शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया है और अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध हैं, शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे नई शिक्षा नीति से विधार्थियों को लाभ मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए अलग से तैयारी की आवश्यकता नहीं होगी, वहीं जी 20 के प्रतिनिधित्व का मौका हमारे देश को मिला है यह गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि जी 20 के अलावा 9 अन्य देशों के लोग एवम विभिन्न समूहों के विशेषज्ञ और उद्योगपति भारत आएंगे और भारत को समझने का कार्य करेंगे इसके साथ ही भारत का मूल मंत्र पूरे देश में फैलेगा, 25,26 और 27 मई को उत्तराखंड में भी कार्यक्रम होगा जिसमें यह सभी शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व भारत की पहचान दब्बू भारत के रूप में थी लेकिन उसके बाद दुनिया में नई पहचान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिलेगी, उन्होंने कहा कि नया काशी, नया अयोध्या और नया महाकाल आज मिशाल है, वहीं आपदा के बाद जिस प्रकार से केदारनाथ धाम भी दिव्य और भव्य रूप में आ गया है कहा कि गौरी कुंड से केदारधाम जाने के लिए केबिल कार की स्थापना हो गई है जल्द ही वह शुरू भी हो जाएगी, उन्होंने कहा आने वाले समय में जिले में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है सड़कों पर तेजी से काम हो रहा है भविष्य में रुड़की का व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करते हुए रोज आना जाना कर सकता है, वहीं अंत में मुख्यमंत्री ने ईदगाह से सुनहरा और आश्रम जाने वाले मार्ग को बनाए जाने की घोषणा की, कन्या इंटर कॉलेज में सहयोग देने के साथ विद्यालय में हॉल बनाए जाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी, इसके साथ ही सामाजिक बुराइयों एवम पर्यावरण जागरूकता नाटिका की प्रस्तुति भी दी, मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और तीन बुजुर्गों का सम्मान किया, वहीं नगर निगम के सफाई कर्मियों को गर्म कपड़ों का भी वितरण मुख्यमंत्री के हाथो से हुआ।








